School Code : UP 61834
jajaubts@gmail.com
9760004101
9760004161
logo

PRAYER

Everything I am
Everything I'll be
I give it to you Lord
And do it thankfully

Every Song I sing
Every praise I bring
Everything I do
Is a gift to you

Everything I have
All You've given me
I give it to you Lord
And do it thankfully

Every song I sing
Every praise I bring
Everything I do
Is a gift to you

Everything I am
Everything I'll be
I give it to you Lord
And do it thankfully

Every song I sing
Every praise I bring
Everything I do
Is a gift to you.

प्रार्थना

वह शक्ति हमें दो दयानिधे,
कर्तव्य मार्ग पर डट जावें।
पर-सेवा पर-उपकार में हम,
जग(निज)-जीवन सफल बना जावें
वह शक्ति हमें दो दयानिधे...

हम दीन-दुखी निबलों-विकलो के
सेवक बन संताप हरें।
जो हैं अटके, भूले-भटके,
उनको तारें खुद तर जावें
वह शक्ति हमें दो दयानिधे...

छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ,
अन्याय से निशिदिन दूर रहें।
जीवन हो शुद्ध सरल अपना,
शुचिप्रेम-सुधा रस बरसावें
वह शक्ति हमें दो दयानिधे...

निज आन-बान, मर्यादा का प्रभु
ध्यान रहे अभिमान रहे।
जिस देश-जाति में जन्म लिया,
बलिदान उसी पर हो जावें
वह शक्ति हमें दो दयानिधे...


विद्यालय गीत

भक्ति सीखी देवालय से, मुक्ति पाई शिवालय से।
उड़ना सीखा हिमालय से, पढ़ना सीखा विद्यालय से।।

आँधी में गिरना, गिरकर संभलना, प्यारे विद्यालय, तुमने सिखाया।
दौड़ा के नज़रें जहाँ तक भी देखा, हर शय में हमने, तेरा अक्स पाया।
आँधी में गिरना ..............................................

तुमने पढ़ाया, तुमने सिखाया, आते थे रोते, तुमने हँसाया।
आँगन में तेरे, खेले सभी हम, प्यार का नाता तुमने निभाया।
आँधी में गिरना

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, कहते सभी हम हैं भाई-भाई।
फिर क्यों लड़ते हैं, आपस में, किसने हमें ये रीत सिखाई।
अब करना है एकता है यही तेरा सरमाया।
आँधी में गिरना ..............................................

मिलती है तुमसे बढ़ने की शक्ति, भ्रष्टाचार से लड़ने की शक्ति।
अडिग रहें हम चट्टानों से, कभी ना जाये हमें झुकाया।
आँधी में गिरना ..............................................

तुमसे ही हमें मान मिला है, अद्भुत, अनुपम ज्ञान मिला है।
करना सबको, हमको भला है, यही पाठ हमें, तुमने पढ़ाया।
आँधी में गिरना, गिरकर संभलना, प्यारे विद्यालय, तुमने सिखाया।।


प्रतिज्ञा

भारत हमारा देश है। हम सब भारतीय भाई-बहन हैं।
हमें अपना देश प्राणों से भी प्यारा है। इसकी समृद्धि
और विविध संस्कृति पर हमें गर्व है। हम इसके सुयोग्य
अधिकारी बनने रहने का सदैव प्रयत्न करते रहेंगे।
हम अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सदा आदर करेंगे।
और सबके साथ शिष्टता का व्यवहार करेंगे।
हमें अपने देश और देशवासियों के प्रति वफादार रहने की प्रतिज्ञा करते हैं।
और उनके कल्याण और सुख समृद्धि में ही हमारा सुख निहित है।
॥ जय हिन्द ॥

PLEDGE

India is my Country
And all Indians are my Brothers & Sisters.
I love my country and I am proud of it's rich & varied heritage.
I shall give respect to my parents, teachers and all
elders and treat everyone with courtesy
To my country and my people
I Pledge my devotion. In their well
being & prosperity alone, I pledge my happiness
Jai Hind !